NPR : ‘अपना बर्थडेट याद नहीं रखते तो पैरेन्ट्स का कौन बताएगा?’

National Population Register

National Population Register (NPR) को लेकर गैर भाजपा शासित राज्यों ने सवाल उठाते हुए कहा है कि ‘देश में रहने वाले कई लोग अपना बर्थडेट याद नहीं रखते तो उनके पैरेन्ट्स का कौन बताएगा?’ यह बातें बीते शुक्रवार (17-01-2020) को केंद्रीय गृह सचिव ए के भल्ला और Registrar General of India (RGI) के साथ मीटिंग में कही गई।


1 अप्रैल से देश भर में एनपीआर पर काम शुरू किये जाएंगे। लेकिन उससे पहले गृह मंत्रालय की तरफ से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव और जनगणना अधिकारियों की एक बैठक बुलाई गई थी। नई दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में बुलाई गई इस बैठक का मकसद था एनपीआर शुरू होने से पहले जरुरी प्रशिक्षण देना। इस कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने किया और कहा कि जनगणना 2021 में राज्यों की भूमिका काफी अहम है। उन्होंने यह भी कहा कि जनगणना से जुटाए गए आंकड़ों का इस्तेमाल जरुरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए किया जाएगा।
(जनसत्ता)

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2tiqF3X
via IFTTT