उज्जैन। मनोहरपुर थाना के गुचूडीह गांव की सुमित्रा चित्रकार ने शादी के महज 24 घंटे बाद पति पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना गुरुवार सुबह रेल क्षेत्र में हुई। यहां करीब आधे घंटे तक यह ड्रामा चला। युवती द्वारा ईंट से किये गए हमले से युवक का सिर फट गया था।
जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले गई। इधर युवती, उसकी मां-पिता व अन्य को थाने ले गई। थाने में सुमित्रा ने बताया कि उज्जैन (मध्य प्रदेश) निवासी सतीश शर्मा से उसकी जबरन शादी हुई है। सतीश कुछ लोगों के साथ उसके घर आया और धमकी देकर शादी कर लिया। गुरुवार सुबह सतीश उसे अपने घर ले जाने के लिए स्टेशन पहुंचा। स्टेशन के पास युवती ने अचानक हंगामा करते हुए सतीश की पिटाई करने लगी। यह देख युवक के साथ आए लोग मौके से फरार हो गए। युवती ने बताया- वह किसी और से प्यार करती है।
दूसरी ओर सतीश ने बताया कि वह मथुरा के पास गोवर्धन नामक स्थान में पंडिताई करता है। वहां युवती के गांव का राजू व एक अन्य युवक भी रहता है। राजू ने ही शादी की बात पर 6 माह पहले युवती की फोटो भिजवाई। उसके बाद सारा कुछ तय होने के बाद बुधवार को युवती के घर पर शादी की। इस दौरान युवती के परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। परंतु स्टेशन आने पर युवती ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/38usVns

Social Plugin