मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से मोदी सरकार पर बड़ा हमला किया है। उन्हें कई ट्वीट किया है, जिसके जरिए मोदी और उनके भक्तों को टारगेट किया है। साथ ही कैलाश विजयवर्गीय के पोहा वाले बयान पर भी बीजेपी को घेरा है। दिग्विजय सिंह ने एलआईसी और बैंकों की हालत पर भी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा है कि हिंदू नहीं बल्कि उनके पैसे खतरे में हैं।
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि मोदी जी लोगों के पहने हुए कपड़ों से लोगों का धर्म जान लेते हैं। विजयवर्गीय जी लोगों के पोहा खाने के तरीके से उनकी नागरिकता की पहचान कर लेते हैं। क्या अब हमारी नागरिकता हम कैसे कपड़े पहनते हैं या पोहा कैसे खाते हैं उस पर हमारी नागरिकता तय करेंगे। मोदी है तो सब मुमकिन है।
उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा कि हिंदू उतना खतरे में नहीं है। जितना अब उसका LIC और BANKS में जमा पैसा खतरे में हैं। जागो मोदी भक्तों जागो।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2TXq7Lu
via
IFTTT
Social Plugin