यूनिवर्सिटीज पर कंट्रोल का गुजरात मॉडल पहुंच चुका दिल्ली - वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई

जेएनयू हिंसा: 5 जनवरी

वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने अपने एक लेख के जरिए कहा है कि यूनिवर्सिटीज पर कंट्रोल का ‘गुजरात मॉडल’ अब दिल्ली पहुंच चुका है। दरअसल वरिष्ठ पत्रकार ने 5 जनवरी को दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए एक आर्टिकल ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ में लिखा है।

राजदीप सरदेसाई ने अपनी बात रखते हुए वरिष्ठ पत्रकार ने लिखा है कि ‘जेएनयू से पहले वडोदरा मे महाराजा सायाजीराव विश्वविद्यालय में ऐसा हुआ था। मई, 2007 में विश्व हिंदू परिषद् (VHP) के कुछ कार्यकर्ता अचानक परिसर में घुसे थे। उस वक्त विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शनी चल रही थी।

वीएचपी के कार्यकर्ताओं ने उस वक्त फाइन आर्ट्स के एक छात्र चंद्रमोहन की पिटाई कर दी थी और आरोप लगाया था कि उन्होंने अपनी पेंटिग्स के जरिये धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। उस वक्त जब वहां मौजूद कुछ शिक्षकों ने बीच-बचाव किया था तब पुलिस ने कैंपस में घुसकर उन्हें धमकाया था और चंद्रमोहन को गिरफ्तार भी किया गया था।

विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर ने एफआईआर दर्ज कराने से मना कर दिया था और छात्रों का सहयोग करने से भी इनकार किया था। इतना ही नहीं फैकल्टी को नोटिस थमाया गया था और बाद में पुलिस ने वीएचपी के कार्यकर्ताओं को छोड़ भी दिया था।’
(साभार : जनसत्ता)

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/30xzh2F
via IFTTT