जेपी नड्डा के अध्यक्ष बनते ही भाजपा के लिए आई ये बुरी खबर, दिल्ली में...


भारतीय जनता पार्टी ने आखिरकार अपना नया अध्यक्ष चुन लिया। सोमवार को अमित शाह की जगह जेपी नड्डा ने कमान संभाल ली। इससे पहले वो बतौर कार्यकारी अध्यक्ष पार्टी को देख रहे थे। सोमवार को सभी नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया। हालांकि जैसे ही उन्होंने पार्टी की कमान संभाली, पार्टी के लिए बुरी खबर आ गई है। ये बुरी खबर दिल्ली से आई है।

भाजपा में अपने सफर की शुरुआत जेपी नड्डा ने एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में की थी। उन्होंने 30 साल पहले बीजेपी से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया और अपनी मेहनत के दम पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए। उनके पद संभालते ही गृहमंत्री अमित शाह ने पीठ थपथपाकर उनका हौसला बढ़ाया। वहीं पीएम मोदी ने कहा कि नड्डा उनके साथ स्कूटर में घूमा करते थे।

जेपी नड्डा ने इधर भाजपा की कमान संभाली और उधर दिल्ली में पार्टी के लिए बुरी खबर आ गई। सोमवार को ही भाजपा और शिरोमणि अकाली दल का 21 साल पुराना गठबंधन दिल्ली में टूट गया। शिरोमणि अकाली दल ने विधानसभा चुनाव से अपने को अलग करने का फैसला किया है। इस गठबंधन के टूटने की वजह नागरिकता संशोधन कानून है जिसे लेकर भाजपा का अकाली दल पर भारी दबाव था। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने पत्रकार वार्ता में ये जानकारी दी।




from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2GbNdWR
via IFTTT