रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
मेघनगर जनपद की सभागृह में 17 जनवरी को गणतंत्र दिवस की तैयारीयो को लेकर बैठक आयोजित की गई थी और प्रातः 11 बजे पत्रकारों को भी आमंत्रित किया गया था लेकिन एक घण्टा तक प्रतीक्षा करने के बाद भी नगर परिषद सीएमओ और एसडीएम के नहीं आने पर भारतीय पत्रकार संघ के तहसील अध्यक्ष दशरथ सिंह कट्ठा के नेतृत्व में सभी पत्रकार वापस अपने घर को लौट गये।
अधिकारी ही जब समय के महत्व को नहीं समझेंगे तो ऐसे महत्वपूर्ण बैठक में लेटलतीफी करेंगे ही और इस यह भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये अन्य कार्यो में कितनी लेटलतीफी करते होंगे।
from New India Times https://ift.tt/30uNOw6
Social Plugin