सैमसंग गैलेक्सी एम30एस में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है, ड्यूड्रॉप नॉच के साथ। सैमसंग गैलेक्सी एम30एस में तीन रियर कैमरे हैं। प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। इसके साथ एफ/ 2.2 लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। प्राइमरी कैमरा डिफॉल्ट में 12 मेगापिक्सल के शॉट लेता है। लेकिन आप चाहें तो 48 मेगापिक्सल के शॉट भी ले सकते हैं।
सैमसंग ने अपने इस फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी दी है। इस वजह से फोन बहुत बड़ा होने का एहसास देता है। लेकिन घुमावदार किनारों के कारण इसे ग्रिप करने में दिक्कत नहीं होती। सैमसंग ने इस फोन के साथ 15 वॉट का चार्जर दिया है।
स्मार्टफोन के दो वेरिएंट उपलब्ध हैं- 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज। शुरुआती वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है, जबकि महंगे वेरिएंट का दाम 16,999 रुपये है।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2Ga1UcW
via
IFTTT
Social Plugin