कहलगांव नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 से सोनम कुमारी की हुई निर्विरोध जीत

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 से सोनम कुमारी नै निर्विरोध जीत दर्ज कराई हैं। इसके पहले सोनम कुमारी की सास पशपति देवी इसी वार्ड से वार्ड पार्षद थीं। पशपति देवी के स्वर्गवास के बाद यह वार्ड खाली हुआ था और वार्ड के लोग उनके परिवार पर आस्था रखते थे। यही कारण है कि पशुपति देवी के स्वर्गवास के बाद इनकी बहू को लोग इसी वार्ड से सामने लाने का प्रयास किया और ये निर्विरोध जीतीं।निर्विरोध जीतने के बाद सोनम कुमारी ने कहा कि, वॉर्ड का विकास और साक्षरता खास करके गरीब छात्रों को पढ़ाना सबसे नीचे तबके के लोगों का विकास करना सहित जो भी आज तक वॉर्ड में दिक्कत है उसे जल्द से जल्द पूरा करना मेरी प्राथमिकता होगी। जीत के बाद उन्होंने कहा कि यह जीत वॉर्ड नo 14 पूरब टोला की जनता की जीत है जिसने हम पर विश्वास किया।



from New India Times https://ift.tt/2NTF7Xb