अमीन शाह, चंद्रपूर (महाराष्ट्र), NIT:
देश में जहां महिलाओं और लड़कियों के साथ हो रही अत्याचार की घटनाएं दिन ब दिन बढ़ रही हैं वहीं मासुम लड़के भी लैंगिक अत्याचार के शिकार हो रहे हैं। महाराष्ट्र के चंद्रपूर में एक दिल दहलाने वाला अजीबो गरीब मामला सामने आया है जिसमें एक स्कूली छात्र को 11 लड़कों ने अपने हवस का शिकार बना डाला। इस अत्याचार से तंग आकर उस नाबालिग लड़के ने क्लास में ही फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक चंद्रपूर शहर में एक बच्चों का हॉस्टल और विधालय है, यहां पीड़ित बालक 12 वीं कक्षा में पढाई करता था और हॉस्टल में ही रहता था, उसके साथ पढ़ने वाले सहपाठी छात्र हमेशा ऊस लड़के को छेड़ते और उसका मजाक उड़ाते रहते थे। 15 जनवरी को पीड़ित बालक का जन्मदिन था, उस दिन देर रात 12 से 15 छात्रों ने मिलकर उस नाबालिग बच्चे के साथ जबरदस्ती लैंगिक अत्याचार किया। इस बात से परेशान छात्र ने अपने ही स्कूल में 18 जनवरी को खुदकुशी कर ली। इस मामले में पुलिस जांचं में मृतक पीड़ित लड़के की सुसाइड नोट मिली तथा एक डायरी भी मिली जिससे उस छात्र के साथ अत्याचार होने की बात सामने आई। पुलिस ने इस मामले में धारा 306, 377 और पोस्को एक्ट के मुताबिक अपराध दर्ज कर 11 छात्र तथा 3 कर्मचारियों पर अपराध दर्ज कर लिया है। इस मामले में 14 आरोपियों को गिरफतार किया गया है। ऐसी जानकारी पुलिस अधिकारी शिलवंत नांदेडकर ने मीडिया को दी है। इस घटना से लोगों में दुःख और गुस्सा देखा जा रहा है।
from New India Times https://ift.tt/2v4EoM2
Social Plugin