Samsung Galaxy A71 और Samsung Galaxy A51 स्मार्टफोन लॉन्च


Samsung Galaxy A71 और Samsung Galaxy A51 को लॉन्च कर दिया गया है। दोनों ही सैमसंग स्मार्टफोन कंपनी के इनफिनिटी ओ डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आते हैं.  दोनों ही फोन में चार रियर कैमरे और ग्रेडिएंट बैक फिनिश दिए हैं।फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर चलेंगे और फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे।

सैमसंग गैलेक्सी ए51 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,990,000 वियतनामी डॉलर (करीब 24,500 रुपये) में बेचा जाएगा। फोन प्रिज़्म क्रश ब्लैक, व्हाइट, ब्लू और पिंक रंग में आएगा। फोन को अभी भारत में लॉन्च करने के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।ग्लोबल मार्केट में Samsung Galaxy A51 का 4 जीबी, 6 जीबी और 8 जीबी रैम के साथ 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च होगा।

Samsung ने अभी Samsung Galaxy A71 की कीमत व उपलब्धता का खुलासा नहीं किया है। फोन को प्रिज़्म क्रश ब्लैक, व्हाइट, ब्लू और पिंक रंग में लिस्ट कर दिया गया है। यह 6 जीबी और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज से लैस होगा।

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/34fM2z6
via IFTTT