NHM निष्कासित संविदा कर्मचारी बहाली: दूसरी लिस्ट जारी

भोपाल। NHM के निष्कासित संविदा कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। मध्‍यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने मंगलवार को एक बड़ा फैसला करते हुए एनएचएम के निष्कासित संविदा कर्मचारियों की बहाली की दूसरी सूची जारी कर दी है।

3 साल पहले एनएचएम के 700 कर्मचारियों को नौकरी से निष्कासित किया गया था। इसके बाद प्रथम सूची में 12 कर्मचारियों के बहाली के आदेश हुए थे। वहीं द्वितीय सूची में कुल 16 निष्कासित संविदा कर्मचारियों के बहाली आदेश जारी कर दिए गए हैं।

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार के कार्यकाल के दौरान इन कर्मचारियों को‍ निष्‍कासित कर दिया गया था। अब कांग्रेस सरकार ने इनकी बहाली के आदेश जारी कर नए साल का तोहफा दिया है।


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2skj0RV