पेट साफ नहीं हो रहा है तो इस्तेमाल करें यह देसी तरीका, तुरंत हो जाएगा साफ


व्यक्ति जिंदगी तनाव और अनियमित खान-पान से लोगों का पाचन तंत्र इतना खराब हो रहा है। की छोटी उम्र में ही लोग पेट की गंभीर बीमारियों के चपेट में आ रहे हैं। आज के समय में आधे से ज्यादा लोगों के पेट सही तरह से साफ ना होने में दिक्कत हो रहा है। गैस, अपच, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याएं हो रही है। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके पेट को साफ रखेंगे।


पेट साफ करने के लिए अलसी के बीज काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। पेट साफ करने के लिए एक चम्मच अलसी का पाउडर, एक गिलास दूध, एक कटोरा दही, एक गिलास गर्म पानी आप इन सभी चीजों को ले लीजिए। अब आप अलसी के बीजों का पाउडर बनाकर एक गिलास गर्म दूध या पानी में एक चम्मच अलसी का पाउडर डालें। और सोने से पहले इसका प्रयोग करें। अलसी के बीज में ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर होता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत और आंतों को स्वस्थ रखता है।

पेट साफ करने के लिए आप सेब के सिरके का इस्तेमाल करें। सेब के सिरके में मौजूद तत्व कब्ज की समस्या से निजात दिला सकता है। इसके लिए आपको एक सेब को टुकड़ा कर लेना है। और दो चम्मच चीनी लेना है सेब आप किसी 1 लीटर वाले जार में डाल दें। अब चीनी को एक कप में घोल लें और जार में डाल दें। अब जार को ढककर 3 से 4 हफ्तों के लिए छोड़ दें।


इसके बाद घोल को कपड़े की मदद से अच्छे से छान लें। अब जार को साफ कर घोल को वापस उसी में डाल दें। और एक से दो हफ्तों के लिए छोड़ दें। अब आपका नुस्खा तैयार है अब आप गर्म पानी में एक चम्मच सेब के सिरके का घोल सोने से पहले पिए। सेब का सिरका पाचन तंत्र को मजबूत रखने और आंतों की सफाई करने के लिए कारगर तरीका होता है जो शरीर से विषैले पदार्थ को निकालकर शरीर के इम्यून सिस्टम को ठीक करता है।



from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2PJQO2J
via IFTTT