ठंड के मौसम में रोजाना हर किसी को ये चीज जरूर खानी चाहिए, जाने फायदे


अक्सर घर पर या बाहर खाना खाने के बाद हम सौंफ के साथ मिश्री को माउथ फ्रेशनर के तौर पर खाते हैं। इतना ही नहीं मिश्री मंदिर में भी प्रसाद के तौर पर भी पानी के साथ मिक्स करके या वैसे जरुर मिलती हैं। यह मिट्ठी मिश्री जितनी खाने में अच्छी लगती है उतनी ही सेहत के लिए भी अच्छी होती हैं। मिश्री को न केवल प्रसाद या होटल में खाना खाने के बाद खाएं बल्कि अपनी रोजाना डाइट में भी शामिल करें। आज आपकों मिश्री से होने वाले एक नहीं कई फायदों के बारे में बताएंगे -

1. सर्दियों के मौसम में कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जिनमें गले की खराश भी एक समस्या है। मिश्री गले के इलाज के लिए एक उपचार है। मिश्री को काली मिर्च पाउडर और घी के साथ मिलाएं और रात में इसका सेवन करें।

2. जिन लोगों में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होता है वो लोग एनीमिया, पीली त्वचा, चक्कर आना, थकान और इससे जुड़ी अन्यसमस्याओं से ग्रस्त हो सकते हैं। मिश्री हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाकर एनीमिया से बचाव करती है। इसके अलावा यह शरीर में रक्त परिसंचरण में भी सुधार करती है।

3. मिश्री न केवल माउथ फ्रेशनर के रूप में प्रयोग किया जाता है बल्कि सौंफ के बीज के साथ पाचन में भी मदद करता है। इसके ये गुण तुरंत पाचन की प्रक्रिया शुरू करते हैं। इसलिए, अपच को रोकने के लिए, भोजन के बाद मिश्री के कुछ टुकड़ों का सेवन करें।

4. आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि मिश्री नाक में से बहते खून (नकसीर) को रोकने में मदद करती है, जो काफी आम समस्या है। इस समस्या के दौरान पानी के साथ मिश्री के टुकड़ों का सेवन करने से रक्तस्राव (ब्लीडिंग) को रोकने में मदद मिलती है।

5. मिश्री को मस्तिष्क के लिए प्राकृतिक दवा के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। मिश्री मेमोरी में सुधार और मानसिक थकान को दूर करने में मदद करती है। गर्म दूध में मिश्री मिलाएं और बिस्तर पर जाने से पहले इसका सेवन करें। यह याददाश्त में सुधार के लिए एक अच्छा प्राकृतिक उपाय के रूप में काम करेगा।

6. मिश्री दृष्टि के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। आंखों में रोशनी की समस्या और मोतियाबिंद को रोकने के लिए, मिश्री का अधिक से अधिक सेवन करें। अपनी रोशनी को सुधारने के लिए भोजन के बाद मिश्री का पानी पिएं।

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/35ZqMzz
via IFTTT