तेजी से वजन बढ़ाने के लिए ये 5 आहार का करें सेवन


1) चावल- चावल खाने से भी शरीर का वजन तेजी से बढ़ता है। क्योंकि चावल खाने से शरीर को भरपूर कार्बोहाइड्रेट की मात्रा मिलती है। चावल आसानी से पच भी जाता है। इसलिए शरीर से कमजोर और दुबले-पतले लोगों को दिन में दो बार चावल जरूर खाने चाहिए।


2) उबले हुए आलू- शरीर का वजन तेजी से बढ़ाने के लिए दिन में दो या तीन बार उबले आलू का सेवन जरूर करें। इससे शरीर को भरपूर कार्बोहाइड्रेट पोषक तत्व मिलेगा। जो शरीर के वजन को तेजी से बढ़ाने में सहायक होता है।

3) दाल- सभी प्रकार की दालों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पोषक तत्व पाया जाता है। दाल और चावल का एक साथ सेवन करने से शरीर को प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मिलते हैं। जो शरीर का वजन तेजी से बढ़ाने में सहायक होते हैं।

4) भीगे चने- रात को सोते समय काले चने भिगो दें। और सुबह खाली पेट भीगे हुए चने खाएं। इससे शरीर को भरपूर प्रोटीन मिलती है। शरीर का वजन तेजी से बढ़ता है। इसके अलावा भीगे चने खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ जाती है। और शरीर में रक्त का संचार नियंत्रित होता है।


5) गुड़ और मूंगफली- गुड़ और मूंगफली खाने से शरीर को भरपूर प्रोटीन की मात्रा मिलती है। इससे मसल्स का विकास तेजी से होता है। और शरीर का वजन बढ़ता है।



from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2PnWVeb
via IFTTT