पुरुषों में स्पर्म काउंट (Male sperm count) कम होने से सेक्स लाइफ भी प्रभावित होने लगता है। कई बार इससे रिश्ते कमजोर पड़ने लगते हैं। आजकल बेतरतीब जीवनशैली के कारण स्पर्म काउंट बहुत हद तक प्रभावित होता है। पुरुषों में स्पर्म काउंट कम होने के कई अन्य कारण भी होते हैं, जैसे अत्यधिक ड्रग्स एवं टॉक्सिक केमिकल का सेवन करना, एल्कोहल, धूम्रपान या फिर जंक फूड्स का सेवन करना। हम कुछ ऐसी खाने की चीजें बता रहे हैं, जिनके नियमित सेवन(Foods to boost sperm count in males) से आप स्पर्म काउंट बढ़ा सकते हैं। इससे यौन जीवन का आनंद भी उठाया जा सकता है।
अंडा का सेवन तो आप हर दिन करते होंगे। यदि नहीं करते, तो आज से अंडा खाना शुरू कर दें। यह स्पर्म काउंट बढ़ाने का (Foods to boost sperm count) एक सबसे बेहतर विकल्प है। इसमें विटामिन-ई और प्रोटीन उच्च मात्रा में होता है जो स्पर्म सेल्स को फ्री-रैडिकल्स से बचाता है जिसकी वजह से स्पर्म काउंट कम होता है। अंडे में मौजूद पोषक तत्व स्पर्म काउंट के उत्पादन को स्वस्थ बनाता है।
यदि आप चाहते हैं कि आपका इम्यूनिटी सिस्टम बूस्ट हो, तो लहसुन की एक-दो कली खाएं। इसमें पाए जाने वाला विटामिन-बी 6 और सेलेनियम शुक्राणु के उत्पादन को बढ़ाता है। इसके अलावा ये टेस्टिकल्स में ब्लड के संचार को भी बेहतर करता है।
केला-यह विटामिन-ए, बी1 और सी से भरपूर होता है, जो स्पर्म के उत्पादन को बेहतर करता है। केले में ब्रोमेलिन नामक एन्जाइम होता है, जो एक नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेट्री एंजाइम होता है। इससे स्पर्म काउंट बूस्ट होता है।
ब्रोकली- इसमें फोलिक एसिड होता है, जो पुरुषों की इन्फर्टिलिटी के लिए आवश्यक होता है। रोजाना ब्रोकली का सेवन करना लगभग 70 प्रतिशत स्पर्म काउंट को बढ़ाता है।
अनार- यह एक बेहतर विकल्प होता है जिससे स्पर्म काउंट बढ़ता है। साथ ही सीमेन की गुणवक्ता में भी सुधार लाता है। अनार में एंटीऑक्सीडेंट भी होता है जो ब्लड में होने वाले फ्री-रैडिकल्स से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा ये एक प्रकार का फर्टिलिटी बूस्टर भी होता है।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2tL9iZp
via
IFTTT
Social Plugin