भोपाल। मध्यप्रदेश में शीत लहर का प्रकोप शुरू हो गया है। कड़कड़ाती ठंड की रिपोर्ट आना शुरू हो गई है और पहली रिपोर्ट में मध्यप्रदेश में ठंड का कहर नजर आ रहा है। भारत के 10 सबसे ठंडे शहरों की लिस्ट में चार शहर मध्य प्रदेश के हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश के 20 से ज्यादा शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे और 6 शहरों में 7 डिग्री से नीचे चला गया है।
मौसम विशेषज्ञ स्कायमेट की एक रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान के अधिकांश भागों में ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएँ पहाड़ों से आने लगी हैं जिससे राज्य के अधिकांश इलाकों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। मध्य प्रदेश में भी कुछ शहर सबसे अधिक ठंडे 10 शहरों की लिस्ट में आ गए हैं। हरियाणा और पंजाब के भी कई शहरों में पारा गिरकर काफी नीचे पहुँच गया है। जल्द ही दिल्ली, चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत के अन्य शहरों के भी तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
नारनौल रहा सबसे ठंडा शहर
बुधवार को देश के मैदानी भागों में सबसे ठंडा स्थान रहा हरियाणा का नारनौल शहर। जहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। टॉप टेन की सूची में राजस्थान के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के शहर शामिल हैं।
मध्य प्रदेश की यह चार शहर सबसे ज्यादा ठंडे
मध्यप्रदेश में दतिया सबसे ठंडा शहर दर्ज किया गया है। यह भारत का तीसरा सबसे ठंडा शहर है। इसके बाद सागर, गुना एवं ग्वालियर भारत के 10 सबसे ठंडे शहरों में शामिल है। इन चारों शहरों का तापमान 6 डिग्री से कम है। कहने की जरूरत नहीं कि यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2M7CPmd

Social Plugin