महाराष्ट्र चुनाव के लिए कांग्रेस का दमदार घोषणापत्र का ऐलान


महाराष्ट्र और हरियाणा में जल्द ही चुनाव होने जा रहे हैं। विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है और तैयारियां शुरू कर दी हैं। सबसे खास हैं मुद्दे जिनको लेकर कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी को घेरने जा रही है। इन्हीं मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने महाराष्ट्र में एनसीपी के साथ मिलकर अपना दमदार घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस घोषणापत्र में कांग्रेस ने तीन धमाकेदार ऐलान कर दिए हैं। आइए जानें कांग्रेस ने सरकार आने पर क्या योजनाएं बताई हैं।


महाराष्ट्र चुनाव 2019 की तैयारियों में कांग्रेस जी जान से जुटी है। इसी वजह से कांग्रेस पार्टी ने जो सबसे दमदार ऐलान किया है वो किसानों को लुभाने के लिए है। कांग्रेस-एनसीपी के घोषणापत्र में पहला ऐलान किसानों की कर्जमाफी से जुड़ा हुआ है। पार्टी ने ऐलान किया है कि कृषि को सम्मानजनक पेशा बनाएंगे। इसी वजह से शुरुआत के 4 माह का कर्ज माफ करने की घोषणा कर दी है।


कांग्रेस पार्टी ने दूसरा ऐलान भी धमाकेदार किया है। इस ऐलान के साथ ही पार्टी ने चुनाव में युवाओं के वोटों पर निशाना साधा है। दूसरी घोषणा के तहत कांग्रेस ने युवाओं को नौकरियों में आरक्षण देने का वादा कर दिया है। पार्टी ने ऐलान किया है कि अगर कांग्रेस की सरकार आई तो वो निजी नौकरियों में 80 फीसदी आरक्षण मुहैया करवाएंगे।

कांग्रेस ने महाराष्ट्र चुनाव जीतने के लिए तीसरा ऐलान भी बहुत खास किया है। इस तीसरी घोषणा के जरिए पार्टी ने बेरोजगारों के वोट हासिल करने की योजना बनाई है। कांग्रेस ने तीसरे ऐलान के तहत बेरोजगारों को पांच हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का ऐलान कर दिया है।



from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2onrJ3V
via IFTTT