INDORE NEWS : डोल ग्यारस की रात पुलिस बेटे को ले गई डिप्रेशन में माँ ने किया SUICIDE

इंदौर। राऊ की राम रहीम कॉलोनी में रहने वाली एक महिला की लाश घर के बाथरूम में मिली। मृतक महिला का बेटा जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। घटना के समय महिला का पति मार्निंग वॉक पर गया था। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को आत्महत्या (SUICIDE) के साथ हत्या की आशंका है।

राऊ टीआई दिनेश वर्मा के अनुसार मंगलवार सुबह राम रहीम कॉलोनी में रहने वाली मालती जायसवाल (Malti Jaiswal) का शव उसके घर की बाथरूम में मिला है। मृतका का बेटा 12 साल से बैंक डकैती के आरोप में जेल में बंद हैं, तब से ही महिला और उनका पति सुंदरलाल (Sunderlal Jaiswal) परेशान रहते है। सुंदरलाल का कहना है कि 12 साल पहले डोल ग्यारस की रात को पुलिस बेटे को उठाकर ले गई थी। उसके बाद उसे दो अलग अलग कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा हुई है। 

सोमवार को भी डोल ग्यारस थी इसलिए पत्नी को बार-बार बेटे की याद आ रही थी। मंगलवार सुबह वह उठी, पूजा पाठ की। थोड़ी देर बाद सुंदरलाल वॉकिंग पर चले गए। एक घंटे बाद वापस आकर देखा तो पत्नी का शव पड़ा हुआ था। मामले में पुलिस का कहना है कि महिला की लाश संदिग्ध हालात में पाई गई है, पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2ZL8JgD