आयुष कॉलेज: प्राइवेट की आधी सीटें खाली, अलॉटमेंट पूरा, दूसरा राउंड शुरू | AYUSH ADMISSION NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश के निजी और सरकारी आयुष कॉलेजों में एडमिशन के लिए नीट आयुष यूजी काउंसिलिंग के पहले चरण में सीट अलॉटमेंट हो गया है। वहीं बुधवार से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सरकारी आयुष कॉलेजों में 85 फीसदी सीटों पर अलॉटमेंट हो गए। वहीं निजी आयुष कॉलेजों में अब भी आधे से ज्यादा सीटें खाली हैं। 

पहले चरण में 1405 सीटो के लिए अलॉटमेंट लिस्ट जारी की गई। वहीं निजी आयुर्वेद कॉलेजों की 40 फीस सीटों पर अलॉटमेंट किया गया है। राजधानी भोपाल स्थित पं खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद कॉलेज की 75 बीएएमएस सीटों पर 59 उम्मीदवारों अलॉटमेंट लेटर जारी किए गए हैं। 

जबकि 12 सीटें ऑल इंडिया कोटे से भरी जा रही हैं। इस राउंड के तहत यूजी कोर्स में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को 7 सितंबर तक संबंधित कॉलेज में औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। उधर, आयुष पीजी काउंसिलिंग का दूसरा चरण भी शुरू हो गया है। अधिक जानकारी पोर्टल https://ift.tt/32zw6Hp से प्राप्त की जा सकती है।



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2O12grF