MEGHDOOT APP DOWNLOAD: कृषि मंत्रालय ने किसानों के लिए लांच किया

डिजिटल इंडिया के तहत किसानों को तकनीक से जोड़ने के लिए भू-विज्ञान और कृषि मंत्रालय ने मेघदूत मोबाइल एप लॉन्च किया है। यह एप किसानों को उनके क्षेत्र के हिसाब से कृषि और मवेशियों के लिए मौसम आधारित सलाह स्थानीय भाषा में देगा।

मौसम की पूरी जानकारी मिलेगी

भू-विज्ञान, विज्ञान और तकनीक मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने मेघदूत एप को लॉन्च किया। मेघदूत एप की मदद से किसान तापमान, वर्षा, नमी और वायु की तीव्रता और दिशा के बारे में जान सकते हैं। किसान मौसम संबंधी यह जानकारी लेकर फसल और मवेशियों की बेहतर तरीके से देखभाल कर सकते हैं। एप की सूचनाएं सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को अपडेट होंगी।

सबसे पहले 150 जिलों में

शुरुआत में यह एप देश के 150 जिलों के स्थानीय मौसम के बारे में जानकारी देगा। अगले एक साल में इसकी सेवा का विस्तार किया जाएगा। इस एप को गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

रजिस्टर्ड यूजर्स को स्थानीय सूचनाएं मिलेंगी

उपयोगकर्ता इस मोबाइल एप पर अपना नाम और लोकेशन के साथ खुद को रजिस्टर कर सकते हैं जिससे उन्हें स्थानीय क्षेत्र के हिसाब से सूचनाएं मिलती रहेगी।

तीन संस्थाओं ने मिलकर विकसित किया है

मेघदूत एप को भारत मौसम विज्ञान विभाग और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने विकसित किया है। एप पर सूचनाओं को चित्र और मैप के रूप में दिया जाएगा है। इसे ह्वाट्स एप और फेसबुक से जोड़ा गया है। भविष्य में इसे यू-ट्यूब से भी जोड़ दिया जाएगा।

किसान सुविधा और पूसा का कॉम्बो है मेघदूत

इससे पहले किसानों के लिए किसान सुविधा एप और पूसा कृषि मोबाइल एप लाया गया था। किसान सुविधा एप पर मौसम, बाजार मूल्य, बीज, उर्वरक, कीटनाशक और कृषि मशीनरी के बारे में जानकारी मिलती है। पूसा कृषि मोबाइल एप भारतीय कृषि शोध संस्थान के द्वारा लाई गई नई तकनीक के बारे में बताता है।
MEGHDOOT MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए यहां क्लिक करें


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2M45NFq