सैयद आरिफ़ मीर दरगाह हज़रत निजामुद्दीन औलिया उर्फ़ शाह भिक़ारी के सज्जादा नशीन सैयद ऐहफ़ाज़ मीर के उत्तराधिकारी बने

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

दरगाह हज़रत निजामुद्दीन औलिया उर्फ़ शाह भिक़ारी के सज्जादा नशीन सैयद ऐहफ़ाज़ मीर के 11 अगस्त 2019 को निधन होने से उनके उत्तराधिकारी के रूप में उनके सुपुत्र सैयद आरिफ़ मीर को गद्दीनशीन बनाने हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन रविवार दोपहर 3 बजे शाही जामा मस्जिद के इमाम सैयद इकराम उल्ला बुखारी के संरक्षक में सम्पन्न हुआ। जिसमें नगर की विभिन्न दरगाहों के सज्जादा नशीनों सहित मध्यप्रदेश स्टेट हज कमेटी भोपाल के सदस्य नफ़ीस मंशा खान, ज़िला हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी मतीन अजमल, सेवानिवृत्त खाद्य निरीक्षक सैयद इरशाद मीर, दानिश स्कूल के संचालक सैयद जावेद मीर, हकीमिया स्कूल के एनसीसी अधिकारी एवं शायर तफ़ज़ील मुफ़्ती (तफ़्ज़ील ताबिश), नागझिरी क्षेत्र के प्रभाव शाली व्यक्ति युसुफ बक्ष एवं सैयद अनवार उल्ला बुखारी आदि ने शिरकत की। सैयद इकराम उल्ला बुखारी ने सामूहिक दुआ की और सलात व सलाम पर कार्यक्रम समाप्त हुआ।



from New India Times https://ift.tt/30k5VE1