कोलार में इंस्पेक्टर सप्रे के साले की खून से लथपथ लाश मिली | BHOPAL NEWS

भोपाल। क्राइम ब्रांच में पदस्थ इंस्पेक्टर के साले की शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने उनका शव खून में लथपथ उनके कमरे से बरामद किया है। 

पुलिस के मुताबिक 60 वर्षीय मिलिंद खांडेकर ब्लाक नंबर 9, फाइन एन्क्लेव बीमा कुंज में रहते थे। करीब बीस दिन पूर्व मिलिंद के पिता का निधन हुआ है। वे सांची दुग्ध संघ से रिटायर हुए थे। पिछले रविवार को उनकी तेरहवीं थी। रक्षाबंधन पर मिलिंद और उसकी मां नलिनी अरेरा काॅलोनी में बेटी-दामाद के घर गए थे। शुक्रवार की शाम को मिलिंद ने कहा कि घर में कोई नहीं है। शनिवार सुबह नल आएंगे और वह खुले है। इस कारण वे अकेले घर चले जाते हैं। 

शनिवार दोपहर तक परिजनों की उनसे बात हुई। आसपास के लोगों ने भी मिलिंद को देखा। इसके बाद मिलिंद नहीं दिखे। शनिवार रात को मां ने फोन लगाया, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। रविवार की सुबह भी फोन लगाने पर नहीं उठा। इस पर मां ने पड़ोसी अनुराग वर्मा को फोन लगाया। अनुराग ने लोहे के गेट में लगी जाली से झांककर देखा, तो मिलिंद खून से लथपथ पड़े हुए थे। मृतक के जीजा टी सप्रे क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर हैं। 


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2TK2eF7