भाेपाल। शहर में 24 घंटे बाद साेमवार काे माैसम के तेवर फिर बदल गए। बारिश थमी ताे धूप चटकी। इस वजह से दिन के तापमान में 4.5 डिग्री का इजाफा हुआ। रविवार काे भी माैसम बदला था। फुहारें पड़ने से दिन का तापमान 4 डिग्री लुढ़क गया था। इस तरह पिछले 48 घंटे में माैसम का मिजाज दाे बार बदला।
दिन का तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा। सुबह से ही धूप चटकने लगी थी। दाेपहर में इसकी तीव्रता बढ़ गई थी। आसमान से बादल भी छंट गए थे। धूप निकलने से पारे की चाल भी तेज थी। माैसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि हवा का रुख पश्चिमी रहा। बादल नहीं थे ताे सूरज की किरणें सीधी पड़ीं। इस वजह से तापमान बढ़ा। रविवार काे हवा की दिशा दक्षिण पश्चिमी थी। रात का तापमान 22.0 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। रात में ठंडक भी थी। इसमें 1.5 डिग्री की गिरावट हुई।
28 में सामान्य से अधिक और 19 जिलों में सामान्य बारिश
प्रदेश में इस साल मानसून में एक जून से 15 अगस्त तक 28 जिलों में सामान्य से अधिक, 19 जिलों में सामान्य और 4 जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में सर्वाधिक बारिश मंदसौर जिले में और सबसे कम वर्षा सीधी जिले में दर्ज हुई है।
इन जिलों में हुई सामान्य से ज्यादा बारिश :
प्रदेश के सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिलों में मंदसौर, नीमच, झाबुआ, भोपाल, बुरहानपुर, बड़वानी, शाजापुर, रतलाम, खंडवा, आगर-मालवा, उज्जैन, अलीराजपुर, सीहोर, इंदौर, राजगढ़, रायसेन, खरगोन, गुना, सिंगरौली, धार, नरसिंहपुर, देवास, श्योपुरकलां, अशोकनगर, होशंगाबाद, मंडला, जबलपुर और विदिशा जिले शामिल हैं।
इन 19 जिलों में हुई सामान्य बारिश :
प्रदेश के सामान्य वर्षा वाले जिलों में उमरिया, बैतूल, रीवा, भिण्ड, मुरैना, दमोह, डिण्डौरी, हरदा, सागर, शिवपुरी, दतिया, सिवनी, अनूपपुर, टीकमगढ़, सतना, ग्वालियर, छतरपुर, छिन्दवाड़ा और कटनी जिले शामिल हैं। प्रदेश के बालाघाट, पन्ना, शहडोल और सीधी जिले में सामान्य से कम वर्षा हुई है।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/33HdzKO

Social Plugin