Tata Tigor सिंगल चार्ज में चलेगी 142 Km


Tata Motors ने घरेलु बाजार में अपनी लोकप्रिय एंट्री लेवल सिडान कार Tata Tigor का नया इलेक्ट्रिक संस्करण पेश कर दिया है। पहली बार इसे प्राइवेट ग्राहकों के लिए भी लांच किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये से लेकर 10.90 लाख रुपये तय की गई है।   पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.

Tata Tigor EV की कीमत में सरकार की तरफ से मिलने वाली सब्सिडी को भी शामिल किया गया है जो कि तकरीबन 1.62 लाख रुपये है। यदि ये सब्सिडी शामिल न की जाती तो इसकी कीमत 11.61 लाख रुपये से लेकर 11.71 लाख रुपये तक होती। बाजार में मौजूद रेगुलर टिगोर पेट्रोल वैरिएंट से इसकी कीमत 4 लाख रुपये ज्यादा है।इस इलेक्ट्रिक कार को दो अलग अलग वैरिएंट में लांच किया है, जिसमें Tigor EV XM और Tigor EV XT शामिल हैं।सामान्य AC सॉकेट से इस कार को 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में 6 घंटे का समय लगता है। लेकिन यदि आप इसे DC 15kW सॉकेट से चार्ज करते हैं तो ये महज 90 मिनट में ही चार्ज हो जाएगी।


from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2RIbyZh
via IFTTT