सांसद प्रज्ञा ठाकुर NIA कोर्ट में पेशी से पहले अस्पताल में भर्ती | BHOPAL NEWS

भोपाल। मालेगांव बम ब्लास्ट की आरोपी, महामण्डलेश्वर स्वामी पूर्णचेतनानन्द गिरी उर्फ साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर जो अब भाजपा से सांसद भी हैं, NIA कोर्ट में पेशी से पहले एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हो गईं हैं। इससे पहले उन्होंने NIA कोर्ट में अर्जी लगाई थी कि उन्हे अनिवार्य उपस्थिति से राहत दी जाए परंतु कोर्ट ने उनकी अर्जी को खारिज करते हुए उन्हे 7 जून 2019 तक हाजिर होने का आदेश दिया था। 

अचानक अस्पताल में भर्ती होने के बाद बताया जा रहा है कि उनकी आंत में इंफेक्शन हो गया है। साथ ही कमर में दर्द और हाई ब्लड प्रेशर भी है। शहर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। वो दो दिन अस्पताल में भर्ती रहेंगी। 

इस बीच प्रज्ञा ठाकुर भोपाल में महाराणा प्रताप जयंती के एक कार्यक्रम में शामिल हुईं और मीडिया से बातचीत भी की। मालेगांव ब्लास्ट केस में NIA कोर्ट में मुंबई में उनकी पेशी है। कोर्ट ने उन्हें एक हफ्ते का समय दिया था। कोर्ट में पेश होने की आखिरी तारीख 7 जून है।


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2wFSrW2