ट्वीटर पर राहुल गांधी की बधाई ब्लॉक, दिग्विजय सिंह नाराज | MP NEWS

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बताया है कि ट्वीटर पर राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं रीट्वीट नहीं कर पा रहे है। उन्हे ब्लॉक कर दिया गया है। दिग्विजय सिंह ने इसे लेकर ट्वीटर पर गंभीर सवाल उठाया है। 

दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा है कि 'How can it be so blatant @TwitterIndia ? A simple birthday wish to @RahulGandhi is blocked from retweeting!! Is Twitter now openly controlling the discourse and choosing its political partners? Isn't it a fit case for Parliamentary Inquiry?'

दिग्विजय सिंह का कहना है कि यह कैसे किया जा सकता है। क्या ट्वीटर भी राजनीति में उतर आया है और किसी एक पार्टी का पार्टनर बनकर काम कर रहा है। एक सामान्य जन्मदिन की शुभकामनाओं के संदेश को रीट्वीट करने से ब्लॉक करना गलत है। दिग्विजय सिंह ने इस मामले की संससदीय जांच कराने की मांग की है। 


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2MUp0dK