इंदौर। अमित शाह के नजदीकी नेता, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (KAILASH VIJAYVARGIYA) के विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में आकाश क्रिकेट बैट से अधिकारी को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। यह सबकुछ पुलिस की मौजूदगी में हो रहा है परंतु पुलिस ने ना तो हमले से पहले MLA AKASH VIJAYVARGIYA को रोका और ना ही हमले के बाद।
प्राप्त हुए वीडियो में विधायक आकाश विजयवर्गीय अपने समर्थकों के बीच से निकलते हुए निगम अधिकारी पर हमला करते दिख रहे हैं। पीछे से विधायक के समर्थक अधिकारियों को वहां से भाग जाने को कह रहे हैं। मामला इंदौर के गंजी कम्पाउंड का है जहां एक जर्जर मकान तोड़ने निगम के अधिकारियों पर बीजेपी विधायक का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने निगम अधिकारी पर बैट से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
अधिकारी की कॉलर पकड़कर गाल पर चांटे मारे, पुलिस देखती रही
विधायक का गुस्सा इतने में ही शांत नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने निगम अधिकारी की कॉलर पकड़ी और उनके गाल पर दनादन थप्पड़ जड़ दिए। गौर करने वाली बात यह रही कि वीडियो में पुलिस भी खड़ी दिख रही है लेकिन विधायक जी लगातार निगम अधिकारी को पीटते रहे। पुलिस ने मुश्किल से जब इस अधिकारी को छुड़ाया विधायक के समर्थकों ने फिर निगम अधिकारी को पकड़ लिया और कपड़े फाड़ने लगे।
सरकारी गाड़ियां भी तोड़ डाली
बताया जा रहा है कि यहां काफी दिनों से विधायक आकाश विजयवर्गीय कार्रवाई रोकने के लिए दबाव बना रहे थे लेकिन जब निगम ने बिना किसी दबाव में आए अपना काम करना शुरू किया तो विधायक और उनके समर्थकों ने भी निगम कर्मचारियों को पीटा और निगम की गाड़ियां भी तोड़ डाली। अब 3 थानों की फोर्स और सीएसपी मौके पर पहुंच गए हैं।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2RylRim

Social Plugin