भोपाल। मध्यप्रदेश में सरकार और समाज को शर्मसार करने वाले तस्वीर सामने आई है। खंडवा में एक महिला ने अपनी 7 माह की मासूम बेटी की दीवार से मारकर इसलिए हत्या कर दी क्योंकि बेटी भूख के कारण कुपोषण का शिकार हो गई थी और महिला के पास इलाज कराने के लिए पैसे नहीं थे।
घटना खंडवा जिले के अहमदपुर खैगांव में रहने वाली महिला का नाम माया डांगोरे है। महिला के घर से बदबू आ रही थी। पड़ौसियों ने देखा तो वो गोद में अपनी मासूम बेटी का शव लिए बैठी थी। पुलिस को सूचना दी गई। बच्ची को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी मृत्यु की पुष्टि कर दी। महिला का पति 15 दिन पहले उसे छोड़कर चला गया था। महिला के पास कुल 2 संतानें थीं। दोनों ही लड़कियां थी। बड़ी बेटी की उम्र 6 साल है। महिला का नाम माया बताया गया है।
सूत्रों ने बताया कि माया को जब दूसरी बेटी पैदा हुई थी तभी से पति-पत्नी के बीच लगातार झगड़े होते थे। पति अकसर माया के साथ मारपीट करता था। लगभग 15 दिन पहले भी पति ने महिला के साथ मारपीट की। उसने माया और अपनी बड़ी बेटी की पिटाई की थी और घर छोड़कर चला गया था। इसके बाद माया पर अपनी दोनों बेटियों की देखरेख के साथ परिवार चलाने की मजबूरी आ गई। 7 माह की दूधमुंही बच्ची की बीमारी ने माया को तोड़ कर रख दिया था। आर्थिक तंगी और मजदूरी नहीं मिलने से वो काफी परेशान थी। अंत में परिस्थिति से हार मानकर उसने 7 महीने की अपनी मासूम बच्ची को मार डाला।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2ZpYJ8m

Social Plugin