जबलपुर। तिलहरी इलाके में बसाए गए विस्थापितों की बस्ती में आज गर्मी से 6 माह के मासूम की मौत हो गई। बस्ती वालों का कहना है कि अब तक गर्मी के कारण कुल 7 मौतें हो गईं हैं। प्रशासन ने अक्टूबर 2018 में इन्हे यहां अस्थाई डेरा दिया था, लेकिन अब तक 2200 परिवार यहां लावारिस पड़े हुए हैं।
सूबे में पड़ रही भीषण गर्मी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। जबलपुर में 6 महीने के एक बच्चे की मौत हो गयी। ये तिलहरी इलाके में हुआ। यहां मदन महल पहाड़ी पर कब्ज़ा किए करीब 2200 परिवारों को हटाकर तिलहरी में बसाया गया है। ये परिवार त्रिपाल और बांस-बल्ली के सहारे हैं। शहर का पारा 46 डिग्री पार कर रहा है। ये भीषण गर्मी 6 महीने का बच्चा धनराज नहीं सह पाया और आज उसकी मौत हो गयी।
लावारिस पड़े हैं बस्ती वाले
बस्तिवासियो का कहना है अब तक गर्मी से कुल 7 लोगो की जान जा चुकी है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद पिछले साल अक्टूबर में मदन महल पहाड़ी से ये अवैध कब्ज़ाधारी हटाए गए हैं। ये विस्थापित लोग बिना किसी छत के त्रिपाल के सहारे रह रहे हैं। लोगों का कहना है प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की है।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2QQnojm

Social Plugin