इंदौर। विवाद के बाद युवक की पत्नी शनिवार रात अपने रिश्तेदार के घर चली गई। रविवार सुबह मकान मालकिन पानी भरने गई तो युवक फंदे पर लटका मिला। भंवरकुआं पुलिस के अनुसार मृतक दिलीप (Dilip Shinde) (28) पिता जगदीश शिंदे (Jagdish Shinde)निवासी पालदा है।
दिलीप पत्नी कविता (KAVITA) और बेटे रौनक (RONAK) के साथ रहता था। नशे में शनिवार शाम दंपती में विवाद हो गया था। इस पर कविता ने अपने बहनोई को फोन लगाकर घर बुला लिया। विवाद नहीं सुलझा तो वह जीजा विजय के साथ श्याम नगर चली गई। रविवार सुबह करीब 8 बजे मकान मालकिन त्रिवेणीबाई दिलीप के कमरे में पीने का पानी रखने गई थी। उसे दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसने झांककर देखा तो किराएदार युवक का शव फंदे पर झूलता दिखाई दिया। उसने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजन शव को लेकर एमवाय आ गए। पुलिस के अनुसार पत्नी के बयान के बाद दोनों के बीच हुए विवाद का पता चल पाएगा।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2EOT0l0

Social Plugin