INDORE NEWS : बर्थडे सेलिब्रेशन के बहाने DOCTOR ने लड़की घर को बुलाकर रेप किया

bhopal SAMACHAR रेप किया के लिए इमेज परिणामइंदौर। बर्थडे मनाने के लिए डॉक्टर ने युवती को अपने घर बुलाया। उसे शराब पिलाई और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने उससे शादी के लिए कहा तो आरोपित ने इनकार कर दिया। पीड़िता ने छानबीन की तो पता चला कि डॉक्टर विवाहित है। पुलिस ने सोमवार रात शिकायत के बाद डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

हीरानगर थाना टीआई राजीव सिंह के मुताबिक आरोपित महेश मंगरौला निवासी बागनखेड़ा (देवास) है। श्रीराम कृष्णबाग कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत में बताया कि एक साल पहले वह PRIVET COMPANY में नौकरी (JOB) करती थी। जनवरी में किसी परिचित के ऑपरेशन के सिलसिले में वह आरोपित डॉक्टर से मिली थी।

इसके बाद दोनों में बातचीत और फिर दोस्ती हो गई। दोनों मिलने लगे। कुछ दिन बाद आरोपित ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। फरवरी में आरोपित का जन्मदिन था। बर्थडे मनाने के लिए आरोपित ने उसे घर पर मिलने बुलाया।

वह आरोपित के श्याम नगर स्थित फ्लैट पर पहुंची। यहां पार्टी के दौरान दोनों ने शराब पी, फिर आरोपित ने उससे ज्यादती की। कुछ दिन बाद आरोपित ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद वह आरोपित के घर गई और उसके माता-पिता को वाकया बताया। वहां पता चला कि आरोपित की शादी हो चुकी है। उसका एक बेटा भी है। इसके बाद उसने अपने परिजन को घटना बताई।


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2ILmAdl