ग्वालियर। छोटे भाई की शादी के लिए लडक़ी पसंद कर वापस लौटी महिला कूलर के सामने जा बैठी, इसके कुछ मिनट ही बाद उसकी चीख निकली और उसने दम तोड़ दिया। घटना बहोडापुर थाना क्षेत्र के भूतेश्वर कॉलोनी की है।
बहोडापुर थाना पुलिस ने बताया कि भूतेश्वर कॉलोनी निवासी कविता (Kavita Kushwaha) पत्नी सुखलाल सिंह कुशवाह (Sukhlal Singh Kushwaha) अपने छोटे भाई के लिए लडक़ी पसंद करने गई थी। वहां से वापस आने के बाद वह अपने कमरे में गई, और कपड़े बदलने के बाद कूलर के सामने जा बैठी। 2 मिनट बाद ही अचानक उसकी चीख निकली और उसने दम तोड़ दिया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर मर्ग कायम कर लिया है।
फिलहाल पता नहीं चल सका है कि किसी के काटने से या करंट लगने से उसकी मौत हुई है। बताया गया कि कविता का विवाह कैलारस जिला मुरैना में हुआ था। और उसके तीन बच्चे हैं। पति से विवाद के बाद कुछ सालों से कविता मायके में ही रह रही थी।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2IztjXA
Social Plugin