CM KAMAL NATH का ऑपरेशन सफल, उंगली फिर से काम करेगी | MP NEWS

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ का आज शासकीय हमीदिया अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ। इसके बाद उनकी ट्रिगल फिंगर फिर से पहले की तरह काम करने लगेगी। दरअसल, सुबह योगा और दोपहर मीटिंग के बाद अचानक सीएम कमलनाथ को अस्पताल आना पड़ा था। डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी के लिए शनिवार का दिन तय किया था। 

मुख्यमंत्री कमलनाथ शनिवार सुबह नौ बजे हमीदिया अस्पताल पहुंचे। जहाँ आवश्यक चिकित्सीय औपचारिकता के बाद उनका ट्रिगल फिंगर का ऑपरेशन किया गया। डॉ. अरुणा कुमार ने बताया कि हमीदिया अस्पताल के हड्डी विभाग के अध्यक्ष डॉ. संजीव गौर एवं एनिथिसिया के विभागाध्यक्ष डॉ. आदित्य अग्रवाल की टीम ने मुख्यमंत्री श्री नाथ का सफल ऑपरेशन किया। 

दो घंटे बाद मुख्यमंत्री जी का पुन: चिकित्सीय परीक्षण किया जाएगा। सामान्य होने पर शाम तक उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री नाथ के ऑपरेशन के दौरान चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ सुबह से उनके साथ थीं और वे पूरे समय उपस्थित रहीं। मध्यप्रदेश विधानसभा की उपाध्यक्ष सुश्री हिना कावरे एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सुरेश पचौरी उपस्थित थे।


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2Xu7EbI