हरियाणा के सोनीपत ज़िले में अनुसूचित जाति के एक युवक ने खेत में काम करने और पशुओं को पानी पिलाने से मना कर दिया तो दबंग जाति के युवकों ने उसे मारना शुरू कर दिया. मारने वालों का नाम जितेंद्र और मोहित है. आप देखिए कि हम किस समाज में रह रहे हैं. आप इसी में तबरेज़ को भी देख सकते हैं, इसी में भरत यादव को भी देख सकते हैं. 19 साल का यह लड़का किसी फैक्ट्री में काम करता था. गांव आया था तो इसे खेतों में काम करने के लिए कहा गया. मना करने पर उसे चार घंटे तक कब्ज़े में रखा गया और पीटा गया. घटना एक महीने पहले की है. अब जाकर यह वीडियो सामने आया है. आरोपी फरार है. एफ आई आर दर्ज हो गई है. रोज़ इस तरह की घटना सामने आती जा रही है. पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2WYO9Us
via IFTTT

Social Plugin