संदीप शुक्ला, झांसी (यूपी), NIT:
ट्रेनों में यात्रा करने वाले कई यात्रियों का अक्सर जल्दबाजी में या भूलवश कोच के अंदर सामान छूट जाता है और जब यात्री अपने गंतव्य स्टेशन पर उतरता है तो वह परेशान हो जाता है कि मेरा सामान ट्रेन में छूट गया अब मिलेगा या नहीं, लेकिन आरपीएफ पुलिस हमेशा यात्रियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील रही है जिसका जीता जागता उदाहरण एक यात्री के छूटे हुए बैग के मिलने से देखा जा सकता है।
यात्री द्वारा की गई शिकायत पर सुरक्षा नियंत्रण कक्ष में सूचना मिली कि किसी यात्री का बैग कोच में छूट गया है। सूचना मिलते ही प्रधान आरक्षक रामाधार द्वारा गाड़ी संख्या 12618 के कोच संख्या एस-11 से एक काले रंग का ट्रोली बैग उतारकर पोस्ट पर लाया गया और अपने वरिष्ठ अधिकारी उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह राजावत द्वारा उक्त बैग को दिया। श्री राजावत ने बैग को खोल कर उसमें रखी दस्तावेजों के आधार पर संबंधित यात्री को बैग मिलने की सूचना दी। बैग की सूचना पाकर उक्त व्यक्ति द्वारा उक्त बैग को स्वयं का होना बताया और दिल्ली से केरला की यात्रा के दौरान उक्त बैग आगरा स्टेशन पर ट्रेन में बर्थ पर छुटने की बात कही।
दरअसल बैग मालिक मो.आसिफ पुत्र निजामुद्दीन उम्र-19 वर्ष निवासी- पतरामपुर, तह जसपुर जिला उधमसिंह नगर उत्ताखण्ड 28 जून को रे.सु.ब पोस्ट पर उपस्थित हुए। उक्त बैग को खोलकर देखने पर उसमें नगद रू 2800/- एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, मोबायल सेमसंग कीमत 9000/- कीमती कपड़े की पहचान कराई।
यात्री मो आसिफ को आरपीएफ पुलिस द्वारा दिया गया बैग सही सलामत सुपुर्दगी नामा की लिखा पढ़ी उप निरीक्षक रविंद्र सिंह ने की।
from New India Times https://ift.tt/2Yk130L

Social Plugin