अशफाक कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:
राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व राज्य सभा सांसद मदनलाल सैनी के देहांत के बाद भाजपा में नये अध्यक्ष को लेकर व कांग्रेस में रिक्त हुई राज्य सभा सांसद पद के उपचुनाव में उम्मीदवारी को लेकर अटकलों का बाजार गर्म होना शूरु हो चुका है। हालांकि राजस्थान की सभी दस राज्य सभा सीटों पर भाजपा के सांसद हैं जिनमें से मदनलाल सैनी के देहांत के बाद उनकी सीट पर उपचुनाव होगा। वही अप्रेल-2020 में रामनारायण डूडी, विजय गोयल व नारायण लाल पंचारिया का टर्म पूरा होने पर नये तीन राज्य सभा सांसद के लिये चुनाव भी होना है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े नेता के अध्यक्ष बनने के अधिक चांसेज होने के कारण विधायक सतीश पूनीया दौड़ में आगे बताये जा रहे हैं। पूनीया के अलावा वसुंधरा राजे खेमा सांसद नारायण पंचारिया व अमितशाह की पसंद सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ बताए जा रहे हैं।
मदनलाल सैनी के देहांत के बाद रिक्त हुई राज्य सभा सीट पर उपचुनाव होने की स्थिति में कांग्रेस उम्मीदवार का जीतना तय है। उस स्थिति को भांपकर कांग्रेस के कुछ नेता राज्य सभा की टिकट पाने के लिये भागदौड़ कर सकते हैं जिनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री भवंर जितेन्द्र व नमोनारायण मीणा, पूर्व विधायक रामेश्वर डूडी, दूर्रु मियां, गिरिजा व्यास एवं सुभाष महरिया के नाम प्रमुख रुप से लिये जा सकते हैं। उक्त सीट के अलावा अगले साल अप्रैल में तीन राज्यसभा सांसद के लिये भी चुनाव होंगे उनमें उक्त नेतागणों के अलावा कुछ और नेता भागदौड़ करते नजर आयेंगे।
from New India Times https://ift.tt/2xbNFQq
Social Plugin