माला पहनाकर प्रभारी निरीक्षक लहरपुर चैंपियन लाल को दी गई विदाई

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

जहां तक लहरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अपराधियों की हौसले पस्त होने की बात आती है तो उसमें प्रभारी निरीक्षक चैंपियन लाल के विशेष कार्यकुशलता को नहीं भुलाया जा सकेगा और उनके द्वारा जिस तरीके से अपराधियों पर अंकुश लगाया गया वह काबिले तारीफ रहा है जिसमें लहरपुर पर अपराधियों को नेस्तनाबूद कर दिया था और वह छुपते छुपाते ही नजर आ रहे थे और कहीं पर भी कब चैंपियन लाल प्रभारी निरीक्षक का गाडी का हुंटर बज जाये गुंडे माफियाओं में इसका डर बना हुआ था। बताते चलें की नवंबर 2018 में कोतवाली लहरपुर चैम्पियन लाल बतौर प्रभारी निरीक्षक नियुक्ति हुई थी तब से लेकर आज तक उनके माध्यम से क्षेत्र मे जनहित की सेवा का कार्य किया गया और उनके हिस्से मे सिवाऐ गुडवर्क के और कुछ नहीं रहा हां इतना अवश्य है की गुण्डा माफीयाओ को उनके इस नजरिए से तकलीफ हुई जिसके चलते अपराधों के रिकार्ड में लहरपुर कोतवाली का ग्राफ घटा जिसके कारण प्रभारी निरीक्षक चैंपियन लाल पर एक बार फिर पुलिस अधीक्षक सीतापुर एलआर कुमार ने भरोसा जताया और उनको नई जिम्मेदारी दी है जिसमें उनका गत दिवस तबादला करते हुए उनको सिधौली प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनाया गया है और लहरपुर कोतवाली का विकास चंद्र मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक का कार्यभार सौंपा गया है जिसके चलते प्रभारी निरीक्षक चैंपियन लाल का बिदाई समारोह आयोजित किया गया और गणमान्य संभ्रांत व्यक्तियों और क्षेत्राधिकारी लहरपुर अखंड प्रताप सिंह द्वारा 17 जून 2019 को फूल मालाओं के द्वारा प्रभारी निरीक्षक चैंपियन लाल का विदाई समारोह संपन्न किया गया।

नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक लहरपुर विकास चंद्र मिश्रा का हुआ जोरदार स्वागत

चुनावी सेल से स्थानांतरित होकर आए नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक लहरपुर विकास चंद्र मिश्रा का कोतवाली में स्वागत समारोह स्वागत किया गया जिसमें प्रभारी निरीक्षक चैंपियन लाल जिनका सिधौली स्थानांतरण हुआ है उन्हीं की तरीके से कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार है और अपराधियों पर जमकर नकेल कसी जाएगी और किसी भी तरीके से गलत कार्य करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और अगर इस प्रकार से गुंडे और माफिया राज कायम करने की कोशिश किसी के माध्यम से की गई तो उनके ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी ऐसे उद्गार प्रभारी निरीक्षक विकास चंद्र मिश्रा के माध्यम से रखे गए और उनका सम्मान किया गया इस अवसर पर जिला संवाददाता सीतापुर दैनिक स्वतंत्र हित ज्ञानेंद्र कुमार पांडे ,लहरपुर तहसील मीडिया प्रभारी अभिनव त्रिवेदी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र अग्निहोत्री लहरपुर चौकी प्रभारी रोहित दुबे एवं कोतवाली का समस्त स्टाफ मौजूद रहा जिन्होंने भी नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक विकास चंद्र पांडे का स्वागत किया।



from New India Times http://bit.ly/2XUcvjv