सी.एम. हेल्‍पलाईन के निराकरण मेंअशोकनगर जिले को मिला ‘ए’ ग्रेड

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

कलेक्‍टर डॉ. मंजू शर्मा के मार्गदर्शन में ‍जिला अधिकारियों द्वारा ‍जिले में 3 हजार सी.एम. हेल्‍पलाईन शिकायतों में से 1972 शिकायतों का निराकरण कराया गया। शिकायतों के त्‍वरित निराकरण से जिले को ‘ए’ ग्रेड प्राप्‍त्‍ हुआ। जनसुनवाई में प्राप्‍त विवादित सीमांकन के 39 लंबित प्रकरणों में से 31 प्रकरणों का निवारण त्‍वरित ‍किया गया। शेष आवेदनों का 30 जून तक ‍निराकरण करने के ‍निर्देश संबंधित राजस्‍व अधिकारियों को दिए ‍गए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना में किये जा रहे पंजीयन कार्य में भी अपेक्षित प्रगति लाने हेतु समस्‍त अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों व पटवारियों को ‍निर्देश दिए गए हैं।



from New India Times https://ift.tt/2XyRNbX