साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:
राष्ट्रीय सेविका समिति और संघ की महिलाओं की OTC का पद संचालन का कार्यक्रम दीनदयाल नगर सरस्वती शिशु मंदिर मथुरा से प्रारंभ होकर होलीगेट, चौक बाजार होकर, डीग गेट से श्री कृष्ण जन्म भूमि पर समाप्त हुआ। महिलाओं ने पूरे जोश के साथ गणवेश में इस कार्यक्रम में भाग लिया।
ब्रज बिहार मार्किट पर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति महिला प्रकोष्ठ द्वारा इस रैली का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया।
इस अवसर पर समिति की महिला प्रदेश अध्यक्ष पार्षद श्वेता शर्मा, जिला अध्यक्ष रेखा शर्मा, रेखा दीक्षित, ओजस्विनी शर्मा, भूमि अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, शिवानी चौधरी, तेजस्व शर्मा, प्रदीप शर्मा, अभिषेक शर्मा आदि उपस्थित रहे।
from New India Times http://bit.ly/2IwqK8F


Social Plugin