अशफाक कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:
राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारी संघ (RAS UNION) के जयपुर मे हुये सम्मेलन में सीनियर प्रशासनिक अधिकारी व मुख्यमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव पद पर पदस्थापित शाहीन अली खान RAS को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। प्रदेश में करीब एक हजार केडर वाले आरएएस युनियन के शाहीन अली खान के अध्यक्ष चुने जाने पर पूरे प्रदेश में अधिकारी वर्ग में खुशी लहर दौड़ गई है।
झूंझुनू जिले के नुआ गांव निवासी शाहीन अली खान के पिता लियाकत अली खान पुलिस सेवा में आईजी पद से व चाचा अशफाक हुसैन भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त होने के अलावा चाचा जाकिर हुसैन हनुमान गढ के जिला कलेक्टर पद पर पदस्थापित हैं। पत्नी मोनिका जैल सेवा की सीनियर अधिकारी व बहन फरहा खान भारतीय रेवन्यू सेवा की अधिकारी होने के अलावा भहनोई दामाद कमरुल जमा चौधरी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। इनके अलावा निकट के रिश्तेदार सलीम खान, सना खान व जावेद खान राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी व ऐजाज नबी खान वित्त विभाग के सीनियर अधिकारी हैं।
हंसमुख व सरल स्वभाव के धनी शाहीन अली खान की प्रदेश में एक कर्तव्यनिष्ठ व ईमानदार अधिकारी की छवि के साथ साथ इंसाफाना कार्यवाही करने वाले अधिकारियों में गिनती होती है। शाहीन अली के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने के बाद राजस्थान के तमाम प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में खुशी की लहर व्याप्त होना देखी जा रही है।
from New India Times https://ift.tt/2XBDUd7


Social Plugin