डीजी साइबर पुलिस की प्रेस कांफ्रेंस में बदचलन बिजली गुल | BHOPAL NEWS

भोपाल। कांग्रेस के संपर्क में आते ही बिजली बदचलन हो गई। पता नहीं कब कहां चली जाती है। राजधानी भोपाल में डीजी साइबर पुलिस पुरुषोत्तम शर्मा प्रेस कांफ्रेंस लेे रहे थे। तभी अचानक बिजली चली गई। इंतजार के बाद भी नहीं लौटी तो फिर गेट के बाहर कुर्सियां लगाकर प्रेस कांफ्रेंस पूरी की गई। 

पुलिस के वरिष्ठ अफसरों ने सायबर फ्रॉड से जुड़े मामलों पर मीडिया से चर्चा की। पुरूषोत्तम शर्मा के साथ सायबर एडीजी राजेश गुप्ता, एसटीएफ एडीजी अशोक अवस्थी, एसपी सायबर मौजूद थे।प्रेस कांफ्रेंस शुरू होने से पहली ही पूरे पीटीआरआई की बिजली गुल हो गई थी। अफसरों ने बिजली के आने का इंतजाम किया, लेकिन समय अधिक होने पर बिजली नहीं आई। इसके बाद पुलिस अफसरों ने पीटीआरआई के गेट पर पत्रकारों से चर्चा की।

सरप्लस बिजली है तो कटौती क्यों हो रही है

कमलनाथ सरकार का दावा है कि मध्यप्रदेश के पास सरप्लस बिजली है। शिवराज सिंह सरकार में भी यही दावा किया गया था। तब बिजली लगातार आती थी। अब अचानक चली जाती है। कांग्रेस कभी भाजपा नेताओं पर आरोप लगाते हैं, कभी बिजली कंपनी के कर्मचारियों पर। हजारों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है परंतु कटौती जारी है। कांग्रेस आज तक अपने आरोप प्रमाणित नहीं कर पाई है। 


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2KOmWBv