नाले में मिला आठ साल की मासूम का शव, रेप की आशंका | BHOPAL NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार सुबह एक मंडवा बस्ती (Mandwa Basti) पास नाले में एक आठ साल की बच्ची का शव मिला। बताया जा रहा है कि बच्ची शनिवार रात 8 बजे से लापता थी।  

इसके बाद से ही परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, इस बारे में पुलिस को भी शिकायत की गई थी। बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसके बाद ही सच सामने आ पाएगा। इस मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लग रहे हैं।समय रहते अगर उसकी तलाश शुरू की जाती तो वह मिल जाती। लेकिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया।


सौतेले पिता ने किया 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

भोपाल। गांधी नगर पुलिस ने 11 साल की बच्ची की शिकायत पर उसके सौतेले पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। घटना छह महीने पुरानी है। 11 साल की बच्ची की मां पांच साल पहले अपने पति को छोड़ने के बाद दूसरे व्यक्ति के साथ अब्बास नगर में रहने लगी थी। छह महीने पहले सौतेले पिता ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। कुछ समय पहले महिला दूसरे पति को छोड़कर कमला नगर इलाके में आकर रहने लगी थी। बच्ची एक घर में साफ सफाई का काम करती थी। मां उसे वहीं छोड़कर कहीं चली गई। हाल ही में बच्ची ने उसके साथ हुई घटना मकान मालकिन को बताई थी। 


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2IutD92