भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस प्रवक्ता (Congress spokesperson) कुंदन पंजाबी (Kundan punjabi) के नेहरू नगर (Nehru Nagar) स्थित घर पर लगातार हमले हो रहे हैं। बीते रोज एक बर फिर बम (BOMB) फैंका गया। 10 दिन पहले भी ऐसी ही घटना हुई थी। हालांकि हमले में किसी को कोई नुक्सान नहीं हुआ। अब तक हमलावरों का पता नहीं चल पाया है।
कमला नगर थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव के अनुसार नेहरू नगर में रहने वाले कुंदन पंजाबी कांग्रेस प्रवक्ता हैं। वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार को देर रात टीनशेड पर कुछ गिरने की आवाज आई। बाहर आकर देखा तो वह पेट्रोल बम (Petrol bomb) था। दस दिन पहले भी किसी अज्ञात ने ऐसे ही बम फेंका था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
सूत्रों का कहना है कि यह व्यक्तिगत रंजिश का मामला हो सकता है। कोई है जो कुंदन पंजाबी के परिवार में अपनी दहशत जमाना चाहता है। मामला राजनीति से जुड़ा है या नहीं यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। बता दें कि मध्यप्रदेश में सरकार बदलने के बाद राजनीति से जुड़े लोगों पर हमले बढ़ गए हैं।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2WHD9iS

Social Plugin