पहली तारीख से बैंकों के इन 3 नियमों में हो रहा बड़ा बदलाव


July बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत लेकर आ रही है, क्योंकि बैंकों से जुड़े 3 अहम नियमों में बदलाव लागू होने जा रहे हैं। ये तीनों ही बदलाव बैंक उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने वाले हैं।  जहां NEFT और RTGS चार्ज समाप्त हो जाएंगे वहीं दूसरी तरफ SBI से होम लोन लेने वाले ग्राहकों को रेपो रेट कम होने का लाभ मिल सकता है। इसके अलावा बेसिक अकाउंट होल्डर्स को पहले से ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी। पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने आरटीजीएस और एनईएफटी के जरिए रुपया ट्रांसफर करने पर लगने वाले चार्ज को 1 July से समाप्त करने की घोषणा की है। रीयल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट सिस्टम (RTGS) बड़ी राशियों को एक खाते से दूसरे खाते में तुरंत ट्रांसफर करने की सुविधा है। इसी तरह NEFT के जरिये दो लाख रुपए तक तुरंत ट्रांसफर कर सकते हैं। डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इसे समाप्त कर दिया है।


भारतीय स्टेट बैंक (SBI) 1 July से अपने होम लोन की ब्याज दरों को रेपो रेट से जोड़ देगा। यानी, अब SBI होम लोन की ब्याज दर पूरी तरह रेपो रेट पर आधारित हो जाएगी।अगर हर द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट में बदलाव हुआ तो SBI के होम लोन की ब्याज दरें भी उसी के मुताबिक घटेंगी या बढ़ेंगी। बैंकों में बेसिक अकाउंट रखने वाले ग्राहकों को भी चेक बुक और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकती हैं। बैंक इन सुविधाओं के लिए खाताधारकों को कोई न्यूनतम राशि रखने के लिए नहीं कह सकते। प्राथमिक बचत बैंक जमा खाता (BSBD) से आशय ऐसे खातों से है, जिसे शून्य राशि से खोला जा सकता है। इसमें कोई न्यूनतम राशि रखने की जरूरत नहीं है।


from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2Jer3En
via IFTTT