पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:
आमजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देश पर क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक एक बहोड़ापुर कार्यालय परिसर में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन 1 जुलाई को प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जायेगा. जिला प्रशासन एवं नगर निगम के विभागीय अधिकारी जनसमस्या निवारण शिविर में उपस्थित रहकर आम जनों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करेगें । शिविर में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजनों को लाभांवित किया जायेगा । इसके साथ ही आमजनों की छोटी- छोटी समस्याओं का भी विभागीय अधिकारी मौके पर निराकरण करेंगें।
from New India Times https://ift.tt/2KN4kCy

Social Plugin