डेस्क। लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों की समीक्षा शुरू हो गई है। इससे पहले आंकड़ों को क्लासीफाइड किया गया। देश में पहली बार नजर आया कि जातिवाद, क्षेत्रवाद, अवसरवाद, शराब और वोट के लिए नोट पर 'राष्ट्रवाद' हावी रहा। जनता ने स्पष्ट संदेश दिया कि वो क्या चाहते हैं और कैसा भारत चाहते हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि देश के 30 दिग्गज नेता, देश का मूड भांप ही नहीं पाए। पुलवामा हमले के जवाब में की गई एयर स्ट्राइक ने राष्ट्रवाद की आंधी को तुफान में बदल दिया और इस तूफान में देश के ये 30 दिग्गज सूखे पत्तों की तरह उड़ गए।
नेता का नाम - पार्टी - लोकसभा सीट
राहुल गांधी - कांग्रेस - अमेठी
ज्योतिरादित्य सिंधिया - कांग्रेस - गुना
सलमान खुर्शीद - कांग्रेस - फर्रुखाबाद
शीला दीक्षित - कांग्रेस - उत्तर पूर्वी दिल्ली
हरीश रावत - कांग्रेस - नैनीताल उधमसिंह नगर
कीर्ति आजाद - कांग्रेस - धनबाद
कन्हैया कुमार - सीपीआई - बेगूसराय
अजय माकन - कांग्रेस - नई दिल्ली
एचडी देवगौड़ा- जेडीएस - तुमकुर
बाबू लाल मरांडी- जेवीएम - कोडरमा
शिबू सोरेन - जेएमएम - दुमका
पप्पू यादव- जेएपीएल - मधेपुरा
उर्मिला मातोंडकर - कांग्रेस - उत्तर मुंबई
महबूबा मुफ्ती - पीडीपी - अनंतनाग
शरद यादव - आरजेडी - मधेपुरा
जयंत चौधरी - आरएलडी - बागपत
अजीत सिंह - आरएलडी - मुजफ्फरनगर
डिंपल यादव - सपा - कन्नौज
धर्मेंद्र यादव - सपा - बदायूं
मुनमुन सेन - आसनसोल - टीएमसी
जयप्रदा - बीजेपी - रामपुर
दिग्विजय सिंह - कांग्रेस - भोपाल
दिनेश लाल निरहुआ - बीजेपी - आजमगढ़
प्रिया दत्त - कांग्रेस - मुंबई उत्तर सेंट्रल
मनोज सिन्हा - बीजेपी - गाजीपुर
राज बब्बर - कांग्रेस - फतेहपुर सीकरी
शत्रुघ्न सिन्हा - कांग्रेस - पटना साहिब
भूपिंदर सिंह हुड्डा - कांग्रेस - सोनीपत
दीपेंदर सिंह हुड्डा - कांग्रेस - रोहतक
मल्लिकार्जुन खड़गे - कांग्रेस - गुलबर्ग
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2W1cOvM

Social Plugin