SRI LANKA BOMB BLAST: अब तक 49 मौतें, 200 घायलों की खबर

नई दिल्ली। ईसाईयों के त्यौहार ईस्टर के अवसर पर रविवार को श्रीलंका में 3 चर्चों में बम ब्लास्ट हुए। इसके अलावा 3 होटलों में भी आतंकवादियों ने बम ब्लास्ट किए। कुल 6 बम धमाकों में अब तक 49 लोगों की मौत और 280 से ज्यादा घायलों की खबर प्राप्त हुई है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 

कोलंबो नेशनल हॉस्पिटल ने 280 से ज्यादा लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। कुछ घायल दूसरे अस्पतालों में भी हो सकते हैं। बताया गया है कि कोलंबो में स्थित सेंट एंथनी चर्च, नेगोंबो के कतुवपितिया में स्थित सेंट सेबेस्टियन चर्च और बट्टिकलोआ स्थित एक चर्च में धमाके हुए हैं। इसके अलावा कोलंबो में शांगरी ला होटल, किंग्सबरी होटल और सिनमन ग्रांड होटल में भी धमाके हुए। 

इसी बीच भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कोलंबो में स्थित भारतीय हाई कमिश्नर के साथ लगातार संपर्क में होने की बात कही। यह दुनिया का दर्दनाक आतंकवादी हमला है। हमलावर कौन थे। पता नहीं चला है। विस्तृत जानकारी संग्रहित की जा रही है। 


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2PjTDHf