साध्वी प्रज्ञा सिंह को शिवराज सिंह ने तलब किया, क्लास लगाई | MP NEWS

भोपाल। लगातार विवादित बयान दे रही भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भाजपा कार्यालय में तलब किया। शिवराज सिंह ने उन्हे समझाया कि वो अब वो राजनीति में हैं और उनके हर शब्द का अर्थ निकाला जाएगा। इसलिए नियंत्रित रहें। 

मीडिया ट्रायल से बचाने की तरकीब निकाली

शिवराज सिंह ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर को मीडिया ट्रायल से बचाने की तरकीब भी निकाली। प्रज्ञा सिंह के मीडिया सलाहकार के रूप में हितेष वाजपेयी को नियुक्त किया गया है। शिवराज सिंह ने प्रज्ञा सिंह को राजनीति के रीति रिवाज समझाए और राजनीति में बयानों के महत्व को भी समझाया। इस दौरान शिवराज सिंह ने उन्हे स्पष्ट बता दिया कि वो अपने व्यक्तिगत विचार मीडिया/कैमरों के सामने कतई व्यक्त ना करें। 

प्रज्ञा सिंह ठाकुर देशद्रोही

गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल ने ट्वीट पर लिखा कि 'बुलेटप्रूफ जैकेट न पहन पाने के बावजूद आतंकवादियों का मुकाबला करने तथा उनकी गोलियों से शहीद होने वाले शहीद हेमन्त करकरे की शहादत को अपने श्राप का फल बताना और उन्हें देशद्रोही बताना बहुत शर्मनाक बयान है और देशद्रोह है।' इस ट्वीट उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह के साथ भी टैग किया है। 


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2VYah1k