IPL छोड़ अपने देश वापस जा रहे हैं ये 4 विदेशी खिलाड़ी



विश्व कप 2019 के लिए लगभग सभी देशों ने अपने टीम का ऐलान कर दिया है. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी टीम का ऐलान किया. जिसमें डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ को भी शामिल किया गया है. आपको बता दें कि यह दोनों खिलाड़ी इस वक्त आईपीएल खेल रहे हैं. वॉर्नर हैदराबाद की तरफ से और स्मिथ राजस्थान की तरफ से खेल रहे हैं. पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.



दो अन्य कंगारू खिलाड़ी जेसन बेहरनडॉर्फ और मार्कस स्टोइनिस को भी ऑस्ट्रेलियाई विश्व कप टीम के लिए चुना गया है. खबरों की मानें तो 2 मई से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलियाई टीम के अभ्यास शिविर में स्मिथ और वॉर्नर का हिस्सा लेना जरूरी है. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का कहना है कि विश्व कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम 2 मई से ब्रिसबेन के नेशनल क्रिकेट सेंटर में अभ्यास सत्र शुरू करेगी.



वहीं जेसन और स्टोइनिस भी विश्व कप टीम का हिस्सा है. इसलिए इन दोनों खिलाड़ियों को भी इस महीने के आखिरी तक अपनी-अपनी आईपीएल टीम छोड़ कर अभ्यास के लिए ऑस्ट्रेलिया वापस लौटना होगा. आपको बता दें कि जेसन मुंबई इंडियंस और स्टोइनिस रॉयल चैलेंज बेंगलुरु की तरफ से आईपीएल खेल रहे हैं.पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.



from WIDGETS TODAY http://bit.ly/2XfTA1K
via IFTTT