भोपाल। प्रज्ञा सिंह ठाकुर खुद को साध्वी एवं सन्यसी बता रहीं हैं, भगवा वस्त्र धारण किए हैं लेकिन एक वर्ग ऐसा है जो लगातार प्रमाणित कर रहा है कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक अपराधी मानसिकता की महिला है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बताया कि प्रज्ञा सिंह ने यहां एक युवक के सीने में चाकू घोंप दिया था। इसके अलावा भी कुछ झगड़े किए थे।
छत्तीसगढ़ में अपने जीजा के साथ रहती थी प्रज्ञा सिंह
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ में टुंड्रा की चुनावी सभा में बताया कि प्रज्ञा सिंह को छत्तीसगढ़ के लोगों से बेहतर कौन जानता है। यहां साध्वी प्रज्ञा अपने जीजाजी के साथ रहती थीं। एक मामूली विवाद में उन्होंने शैलेंद्र देवांगन नाम के व्यक्ति को चाकू मार दिया था। कुछ लोग बीच-बचाव न करते तो शैलेंद्र की जान जा सकती थी। उन्होंने बताया कि साध्वी प्रज्ञा ने 2001 में बिलाईगढ़ के शैलेंद्र देवांगन के सीने पर चाकू से हमला किया था। बघेल ने आगे कहा, ‘‘कवर्धा में भी गाड़ी को लेकर मारपीट की थी।
मालेगांव ब्लास्ट, आरएसएस प्रचार की हत्या
बता दें कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर के नाम कई अपराधों में आए हैं। देवास में आरएसएस प्रचारक सुनील जोशी की हत्या के मामले में प्रज्ञा सिंह का नाम आया था। बताया जाता है कि कोर्ट से उन्हे दोषमुक्त कर दिया गया। मालेगांव बम ब्लास्ट में वो आरोपी हैं, जमानत पर हैं। आज उन्होनें बताया कि बावरी मस्जिद का विादित ढांचा गिराने वालों में वो भी शामिल थीं और घटना के समय ढांचे के ऊपर उपस्थित थीं।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2Zp0wvr
Social Plugin